संज्ञा शब्द पहचान worksheet – संज्ञा उन शब्दों को कहते हैं जो व्यक्तियों, प्राणियों, स्थानों और वस्तुओं के नाम को दर्शाते हैं।
नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़ें और उनमें मौजूद संज्ञा शब्दों को पहचानकर रिक्त स्थान में लिखें।
- राम मंदिर जा रहा है। – __________________________
- गंगा एक पवित्र नदी है। – __________________________
- सूरज पूरब से निकलता है। – __________________________
- मेरी किताब मेज़ पर रखी है। – __________________________
- बच्चा पार्क में खेल रहा है। – __________________________
- कुत्ता भौंक रहा है। – __________________________
यह अभ्यास बच्चों को संज्ञा शब्दों की पहचान करने में मदद करेगा।